कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले अवस्थी

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले अवस्थी

बाघल टाइम्स



अर्की ब्यूरो : ( 06 अप्रैल ) हिमाचल सरकार में सीपीएस तथा अर्की विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकत की।

संजय अवस्थी कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मिलने पहुंचे थे।  इस दौरान उन्होनें हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों से खड़गे को अवगत करवाया।

 

अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे संजय अवस्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू के बेहद करीबी माने जाते है। वह हिमाचल की सुक्खू सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी हैं।  

संजय अवस्थी ने कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालते ही पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!