पशुपालन विभाग में भरे जाएंगे 600 से ज्यादा पद : वीरेंद्र कंवर

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (5 मार्च) पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जल्द ही विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 600 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। विधान सभा सत्र के दौरान विधायक पवन काजल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि पशु चिकित्सकों के 107 पद रिक्त हैं।

 

हिमाचल प्रदेश पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जल्द ही विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 600 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। फार्मासिस्ट के 188 पदों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को प्रस्ताव भेजा गया है। 116 पद बैचवाइज भरे जा रहे हैं। पंचायत वेटनरी सहायकों के पद भी भरे जाएंगे। 239 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पद भी भरे जाएंगे। 

मनरेगा में खेतों की फेंसिंग करने पर करेंगे विचार

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मनरेगा में खेतों की फेंसिंग करने पर विचार किया जाएगा। विधायक अरुण कुमार के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि बेसहारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए इंटर लिंक चेन बाड़बंदी और इंटर लिंक चेन सोलर मिश्रित बाड़बंदी का प्रावधान किया गया है। 19563 हेक्टेयर भूमि पर यह समस्या अधिक है। करीब 500 करोड़ का नुकसान हो रहा है। बंदरों की नसबंदी के लिए केंद्र खोले गए हैं। बंदरों को मारने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। धार्मिक कारणों से लोग इन्हें नहीं मारते हैं। फेंसिंग करने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। 4927 हेक्टेयर भूमि इस योजना में शामिल कर दी गई है। इससे 9847 किसान लाभान्वित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!