राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त


बाघल टाइम्स

(शिमला ब्यूरो 22अगस्त) राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल कल्याण ंिसंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि श्री कल्याण सिंह वरिष्ठ राजनेता, दूरदृष्टा और कुशल प्रशासक थे। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने गरीब, पिछड़े और समाज के सबसे निचले वर्ग के लिये बहुत काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करने की श्री कल्याण सिंह में अदभुत क्षमता थी और वह सच्चे धर्मानुयायी थे। जब वह राज्यस्थान के राज्यपाल थे तो कुछ समय के लिये उनके पास हिमाचल के राज्यपाल का भी अतिरिक्त कार्यभार रहा। समाज को दिये गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्री आर्लेकर व जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!