शिकार करने गए व्यक्ति को लगी गोली, मौके पर मौत

शिकार करने गए व्यक्ति को लगी गोली, मौके पर मौत

बाघल टाइम्स नेटवर्क

 22 जनवरी/ शिमला के ढली थाना के अंतगर्त छैला क्षेत्र के जंगल में शिकार करने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात ठियोग के कथोग निवासी केवल राम पुत्र कांशीराम सहित अन्य लोग शिकार करने के लिए छैला के जंगल में गए थे। केवल राम ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

 सुन्नी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए छैला आए। उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी। देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है।

सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!