मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की पत्थर लगने से मौत, दो घायल

बाघल टाइम्स नेटवर्क

मणिमहेश यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। बोध राम (75) निवासी द्रमण तहसील बसोहली, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) की अचानक तबीयत खराब होने से जान चली गई। वहीं संजीव कुमार (33) पुत्र माधो राम निवासी लकड़ा, चंबा के धन्छौ के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों श्रद्धालुओं के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

बोध राम ने शुक्रवार शाम को अपने परिवार वालों के साथ डल झील में पवित्र स्नान किया। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें वहीं स्थित स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

दूसरी ओर संजीव कुमार जब अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मणिमहेश की तरफ जा रहा थे तो धन्छौ के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर उनके ऊपर आ गिरे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उप अधीक्षक चंबा

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!