नाबालिग युवती से दोस्ती के बाद हुआ रेप, अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने किया वायरल

बाघल टाइम्स नेटवर्क

 17 अप्रैल/ उना जिला के बंगाणा के एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाए जाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। 

 

जानकारी के अनुसार, जिला की एक गांव में रहने वाली पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी युवक के साथ इंस्टाग्राम पर हुई थी. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते युवक मैसेज करता रहता था, जिसके चलते दोनों के बीच दोस्ती और भी गहरी होती चली गई। और युवक और युवती का दो तीन बार मिलना भी हुआ। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे उपमंडल मुख्यालय बंगाणा बुलाया और आरोपी युवक ने पीडि़ता को उपमंडल मुख्यालय के एक होटल में खाना खिलाया, जिसके बाद है उसे होटल के एक कमरे में लेकर गया। 

पीडि़ता का आरोप है कि कमरे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धोखे से उसकी वीडियो भी बना डाली। 

 

. डीएसपी हरौली अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!