जमा दो बोर्ड परीक्षाओं की टाइमिंग में बदलाव, शाम की जगह अब सुबह के सत्र में होंगे सभी पेपर

बाघल टाइम्स नेटवर्क

17 मार्च / हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा के नियमित (टर्म-दो) की परीक्षाओं की डेटशीट में विद्यार्थियों, अध्यापकों की मांग व एनटीए द्वारा जेईई मेन-2022 के प्रथम सत्र की परीक्षाओं की पुनर्निधारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए कुछ आंशिक संशोधन किए हैं।

जमा दो कक्षा की लिखित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों को 22 मार्च से 13 अप्रैल तक ही संचालित की जाएंगी, लेकिन अब सायंकालीन सत्र में होने वाली परीक्षाओं को प्रातःकालीन सत्र में आयोजित किया जाएगा।

 

 

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि ये परीक्षाएं अब सांयकालीन सत्र की जगह प्रातः कालीन सत्र में आठ बजकर 45 मिनट से 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। जमा दो कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात से 20 अप्रैल तक संबंधित विद्यालय के स्तर पर आंतरिक रूप से संचालित की जाएगी। दसवीं व जमा दो कक्षा के कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय/श्रेणी सुधार की परीक्षाएं टर्म-दो परीक्षाओं के साथ निर्धारित तिथियों को संचालित की जाएगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!