चलती बस से गिरा चालक, पहाड़ से टकराई बस, पांच लोग घायल

बाघल टाइम्स 

सोलन ब्यूरो (11मार्च)कालका-शिमला मार्ग पर जाबली के समीप हरियाणा रोडवेज की चलती बस में चालक का दरवाजा खुलने से वह सड़क पर गिरा गया। और बस पहाड़ से टकरा गई। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार (आज शाम) करीब 5 बजे शिमला कालका मार्ग पर हरियाणा रोडवेज (हिसार डिपो) की बस से शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जाबली के एचपीएल कंपनी के मोड़ के समीप पहुंची तो बस चालक का दरवाजा अचानक खुल गया। और जैसे ही चालक दरवाजे को बंद करने लगा उसी समय चालक  सड़क पर गिर गया। चालक के सड़क पर गिर जाने से और  बस मोड़ पर होने के कारण पहाड़ से जा टकराई। 

बस में सवार अधिकतर लोग सुरक्षित हैं जबकि चालक समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया है।

थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद कर्मियों को मौके पर भेजा गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

error: Content is protected !!