कुनिहार में पिकअप और कार की भीषण टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल

बाघल टाइम्स

कुनिहार ब्यूरो(07 मार्च) पुलिस थाना कुनिहार के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि अन्य 1 घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात  कुनिहार धर्मपुर मार्ग पर झांजी काम्प्लेक्स के समीप एक पिकअप जीप 01TA-4004 गलत दिशा से आ रही थी तथा दूसरी ओर से आ रही एक अल्टो कार HP 11A-3984 के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पिकअप चालक को हल्की छोटे आई हैं।आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत कुनिहार अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। 

मृतकों की पहचान दीपक गावँ बागी बखालग (अर्की)व योगेश गावँ शानन (अर्की) के रूप में हुई है। 

 

फिलहाल दोनों शवों का अर्की के नागरिक चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!