कांग्रेस के विधायक से सब इंस्पेक्टर का उलझना पड़ा महंगा, बदसलूकी करने पर किया सस्पेंड

बाघल टाइम्स नेटवर्क 

26 फरवरी /   शिमला के कुसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरूध सिंह की शिकायत पर शिमला पुलिस के सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है। सब इंस्पेक्टर पर ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान बदसलूकी को लेकर विधायक ने शिमला की एसपी से इसकी शिकायत की थी। इसके साथ ही विधानसभा में भी यह मामला उठाया था। अब सीएम ने जानकारी दी है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर  को सस्पेंड किया गया है। 

 

जानकारी के मुताबिक विधायक अनिरूध सिंह के साथ यह घटना 22 फरवरी को हुई है। शिमला के ओल्ड बस स्टेंड के पास जाम लगा हुआ था. अनिरूद्ध सिंह चंडीगढ़ से शिमला लौट रहे थे और खुद गाड़ी चला रहे थे। इस दौरान सब इंस्पेक्टर आया और जल्दी गाड़ी हटाने के लिए कहा। अनिरूध सिंह ने सब इंस्पेक्टर से विनम्रता से बात करने के लिए कहा और साथ ही अपना परिचय भी दिया, लेकिन इंस्पेक्टर ने बदलसूकी की और अब सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. अनिरूद्ध सिंह ने आनंद शर्मा के शिमला दौरे के चलते बिजी होने का हवाला देते हुए देरी से मामले की शिकायत की बात कही है। 

 

दरअसल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथा दिन सदन में प्रश्नकाल से पहले कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह से  पुलिस सब इंस्पेक्टर की बदसलूकी का मामला उठा , नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मामला उठाया और कहा कि ऐसा वाक्या एक बार जयराम ठाकुर के साथ भी हुआ था जब वे विधायक थे।मुकेश अग्निहोत्री ने सब इंस्पेक्टर को सेवा से निलंबित करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने सदन में विशेषाधिकार के तहत यह मामला रखा। 

 

उधर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है. सीएम ने सदन में कहा क विधायक अनिरुद्ध सिंह ने एसपी शिमला को शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच एएसपी को सौंपी गई है। 

error: Content is protected !!