दाड़लाघाट ( नवगांव ) के पाँच मंदिरों से गहने,चांदी की मूर्तियां , छतर और नगदी गायब ,अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।

बाघल टाइम्स 

दाड़लाघाट ब्यूरो (24 फरवरी) पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक साथ पाँच मंदिरों से चांदी की मूर्तियां ,गहने व नगदी चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरा मनी पुत्र स्व0 धनीराम गांव पनसोडा डा0 नवगांव तै0 अर्की  ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आज( वीरवार) सुबह करीब 7 बजे मन्दिर पुजारी मनशा राम ने इसे फोन द्वारा बताया की मन्दिर के सारे ताले टूटे है। जो नैणा देवी मन्दिर, राधा कृष्ण मन्दिर व शिव मन्दिर के ताले तोड कर चांदी का मुकुट व सोने का बालू, पांच छत्र चांदी की मूर्ति , चांदी की पायल व चांदी की माला तथा सोने का बालू रात के समय कोई नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गये तथा इनके गांव के मंढोड मन्दिर का  ताला तोड कर अन्दर रखे दान पात्र को तोड कर 22 सौ रू के करीब तथा कुणकुणू गांव के माता नैणा देवी मन्दिर से भी चांदी का मंगल सूत्र तथा 15 सौ रूपये के करीब दान पात्र से पिछली रात को मन्दिर का ताला तोड कर ले गये है।   जिसकी कीमत लगभग 70 हज़ार रूपये है। 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रताप ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!