कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की हितैषी रही है : चन्देल

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (21 फरवरी) सोमवार को शिमला में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनव चंदेल की अगुवाई में कांग्रेस की लड़की हूं, लड़ सकती हूं, अभियान के 121 दिन पूरे होने के चलते  दर्जनों महिलाओं   ने  चौड़ा मैदान शिमला से कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली। जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यसभा अध्यक्ष से लेकर राज्यपाल तक महिलाएं रही हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की हितैषी रही है।

 

 जैनव चंदेल ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं के आरक्षण बिल को राज्यसभा से पास करवाया था। लोकसभा में अन्य दलों की सहमति नहीं बन पाने से बिल लटक गया था। अब केंद्र में मोदी सरकार पूरे बहुमत में है। बावजूद इसके भाजपा महिला आरक्षण बिल को पास नहीं करवा पा रही है। इससे पता चलता है कि बीजेपी महिला विरोधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!