बोर्ड द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: बबली


बाघल टाइम्स

दाड़लाघाट ब्यूरो (10 फरवरी)

वीरवार को श्रम एवं कामगार बोर्ड के चेयरमैन व किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश बबली दाड़लाघाट में कार्यकर्ताओं से मिले।
इस अवसर पर उन्होंने कामगार बोर्ड के बारे में जानकारी दी और बोर्ड की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद मजदूर वर्ग को इसका लाभ मिले इसके लिए कामगार बोर्ड कृत संकल्प है।
इस मौके पर जिला किसान मोर्चा उप्पाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला , भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम ,किसान मोर्चा जिला मिडिया सचिव नागेंदर कौशल , पवन गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!