उपचुनाव में अर्की विधानसभा क्षेत्र से स्वाभिमान पार्टी जल्द तय करेगी अपना उम्मीदवार।


image

बाघल टाइम्स

कूनिहार ब्यूरो (01अक्तूबर)  स्वाभिमान पार्टी का अर्की विधानसभा क्षेत्र के कार्य कर्ताओं का सम्मेलन भऊन्खरी में सम्पन्न हुआ। जिसमें मंडल के लगभग 25 पोलिंग बूथों से कार्यकर्तार्ओं ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डे ने कहा कि स्वाभिमान पार्टी देश में सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में हर बर्ष कोई न कोई चुनाव होतें है। कभी उप चुनाव कभी आम चुनाव, सरकारें बनती है सरकारें गिरती हैं परन्तु हमें खेद है कि 74 बर्षों की आजादी के बाद भी हम अंग्रेजों द्वारा स्थापित व्यवस्था को ढो रहे हैं । जबकि यह व्व्यवस्था हमारे सिद्धांत, विचार, संस्कृति के अनुसार ठीक नहीं है। स्वाभिमान पार्टी इस व्यवस्था को पूर्ण रूप से बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण देश का 73% धन 1% लोगों के हाथ में आ गया है। जिसके कारण देश की 72% जनता 20रू प्रति दिन से गुजरा करती है।उन्होंने कहा कि गरीब-गरीब हो रहा है अमीर- अमीर हो रहा है ।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बलदेव राज ने कहा कि हिमाचल के उप चुनावों में अर्की विधानसभा के लिए स्वाभिमान पार्टी के लिए इमानदार, समाज सेवक उम्मीदवार इस क्षेत्र की जनता तय करेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ के एल शर्मा, सुरिन्द्र कुमार राणा, सेवा निवृत्त तहसीलदार कर्म सिंह ठाकुर, भऊन्खरी पंचायत की बार्ड पंच ममता देवी तथा निर्मला देवी ने अपने विचार रखे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!