हिमाचल में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 193 नए पॉजिटिव मरीज।


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें जिला हमीरपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति, शिमला में 75 वर्षीय व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला, जबकि मंडी में 77 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश में कोविड-19 के 193 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3643 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 217615 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212133 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1823 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 204, चंबा 30, हमीरपुर 453, कांगड़ा 445, किन्नौर 10 , कुल्लू 30, लाहौल-स्पीति 14, मंडी 354, शिमला 179, सिरमौर तीन, सोलन 23 और ऊना में 78 सक्रिय मामले हैं।

.

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!