पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया आरम्भ


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (21सितंबर) हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक द्वारा 1334 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए भर्ती सूचना जारी की गई है। इसमें 932 पुरूष कांस्टेबल, 311 महिला कांस्टेबल और 91 चालक कांस्टेबल के पद शामिल हैं। भर्ती सूचना हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.hppolice.gov.in पर अपलोड की गई है। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए सभी इच्छुक व पात्र उम्मीदवार वेबसाइट से भर्ती सूचना डाउनलोड कर सकते हैं।

.

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!