हरदीप सिंह बावा पांचवीं बार बने इंटक प्रदेशाध्यक्ष


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (12 सितम्बर)  इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा को रविवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 5वीं बार प्रदेश इंटक की बागडोर सौंपी गई है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का राज्य स्तरीय चुनाव वर्ष 2021-24 तक राजीव भवन शिमला में राष्ट्रीय युवा इंटक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय इंटक सचिव संजय गावा की अध्यक्षता में हुआ।

चुनाव में 116 इंटक से जुड़ी यूनियनों के 300 से अधिक डेलीगेटों ने भाग लिया। जल्द ही इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इंटक के नए प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा ने कहा कि प्रदेश में कामगारों की आवाज सरकार तक जोरदार तरीके से पहुंचाई जाएगी। कामगार बोर्ड से जुड़े मजदूरों के हक सरकार से दिलाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंटक से करीब ढाई सौ मजदूर संगठन जुड़े हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!