फर्निस भट्ठी में उबाल आने से 7 मजदूर झुलसे मामले की छानबीन जारी


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

(08 सितम्बर)  औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी स्थित एक इस्पात उद्योग में फर्निस भट्ठी में उबाल आने से सात मजदूर झुलस गए। हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे का बताया जा रहा है
जानकारी के अनुसार फर्निस भट्ठी में तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को डीएमसी लुधियाना ले जाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बुधवार सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर कामगार उद्योग आ रहे थे, जबकि रात की शिफ्ट खत्म करने वाले मजदूर घर जाने वाले थे। इस दौरान इंडक्शन फर्न्स में पड़े मेल्ट में तकनीकी खराबी के कारण उबाल आ गया। कुछ कामगार उसकी चपेट आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
उद्योग के मालिक सुनाल सिंघला के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!