भूमती के जमरोटी गाँव में श्मशान घाट के समीप युवाओं ने किया पौधारोपण


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (05 सितम्बर) रविवार को ग्राम पंचायत भूमती के जमरोटी गांव में स्थानीय युवाओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । युवाओं द्वारा श्मशान घाट के समीप बंजर पड़ी भूमि में करीब 150 पौधे रोपे गए ।
जानकारी देते हुए भूमती पंचायत के प्रधान योगेश गौतम ने बताया कि पौधारोपण के दौरान फलदार वृक्षों के अलावा अन्य वृक्ष भी रोपे गए । जिसमें चडीन्नू , आंवला ,बेड़ा तथा दाढू आदि के पौधे शामिल रहे । इसके पश्चात युवाओं द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया । इस दौरान युवाओं ने जमरोटी गांव व आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई की तथा आसपास के प्लास्टिक को एक जगह एकत्र किया गया । कार्यक्रम में विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लेने को लेकर उनका धन्यवाद किया गया ।

।इस अवसर पर कमलेश शर्मा , लाल सिंह वर्मा, मेहर सिंह, कमलेश, निखिल , सोनू , गीता राम , गुलशन तथा तरूण आदि मौजूद रहे ।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!