बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

(04 सितम्बर) शिमला से कुछ दूर शोघी में बस और बाइक की भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया । जानकरी के मुताबिक आशियाना रेस्टोरेंट के पास एक बाइक निजी बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक बस के नीचे आ गया।
वंही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार निजी बस HP-62 1484 व बाइक HP-63B 5673 की टक्कर हुई है। मृतक की पहचान राजेश कुमार गांव घटा धार जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि घायल कृपाराम को सीएचसी शोघी से आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!