साढ़े चार किलो चरस और चार लाख कैश के साथ तीन युवक गिरफ्तार मामला दर्ज


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

(02 सितम्बर)  मंडी के तीन युवकों को 4 किलो 682 ग्राम चरस और 4.29 लाख रुपये नकदी के साथ सदर पुलिस बिलासपुर ने धर दबोचा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंगल मे नाका लगाया था।

बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने मंडी के तीन युवकों को 4 किलो 682 ग्राम चरस और 4.29 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान देवेंद्र गांव जोडना बल्ह टिक्कर, वीर चंद गांव टिक्कर, परमानंद गांव फागनी सोल के रूप में हुई है।
आरोपी दो अलग कारों में थे। इनमें एक कार में मादक पदार्थ समेत नकदी के साथ दो आरोपी बैठे थे। एक अन्य कार इन आरोपियों को पायलट कर रही थी। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!