हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश का प्रतिनिधित्व जिला मंडी से किया जा रहा है : महेंद्र सिंह


image

बाघल टाइम्स

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि राज्य का नेतृत्व जिला मण्डी सेे सशक्त और ईमानदार नेता जय राम ठाकुर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जिला मण्डी के लोगों की बहुत समय से लम्बित इच्छा और आकांक्षा पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का जल जीवन मिशन कार्यक्रम देश और राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य आंका गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य में 6.04 लाख पानी के नल लगाए गए हैं।

मण्डी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने उनके गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में अवगत करवाया।

पूर्व विधायक डी.डी. ठाकुर ने मुख्यमंत्री और इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने नव स्तरोन्नत नगर निगम मण्डी के लिए 15 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मण्डी नगर में 200 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुनीष कपूर और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता भुवनेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।

सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, दं्रग के विधायक जवाहर ठाकुर, बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी, जोगिन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, नगर निगम मण्डी की महापौर दीपाली जस्वाल, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!