कुल्लू में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप सुबह करीब 5:30 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

.

error: Content is protected !!