सिमेंट की निगरानी को गए लोगों के साथ हुई मारपीट मामला दर्ज


बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25अगस्त)  पुलिस थाना अर्की के अन्तर्गत मारपीट को लेकर मामला दर्ज हुआ है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रांम पंचायत सानण के उपप्रधान पुरषोतम राम निवासी गाँव चिकनहाडा डा0 डुमैहर ने शिकायत दर्ज कर बताया कि थाना हुआ कि 21अगस्त को ग्राम पंचायत सानण पाटी गाँव के साथ घर मे रखे हुए सरकारी सिमेंट की निगरानी के लिये अपने भाई व वार्ड सदस्य हरी राम के साथ गया था तो विनय (पुत्र)बाबू राम गांव पाटी जागीर डा0 भूमति त0 ने इसके साथ और इसके भाई कमलेश के साथ लोहे की रौड के साथ हमला किया ।
जिससे इसकी बाजू व भाई के सिर और हाथ मे गहरी चोट आई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी योगेश जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!