अफगानिस्तान में फंसा हिमाचल का युवा, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी


image

बाघल टाइम्स
शिमला ब्यूरो (16अगस्त ) अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद देश व प्रदेश के कई लोग वहां फंस गए हैं। वहां फसे भारतीयों को सुरक्षित भारत वापसी के लगातार प्रयास हो रहे हैं अफगानिस्तान में हिमाचल के एक युवक के फंसे होने की जानकारी मिली है।

शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए !बताया कि उन्हें एक फोन आया है कि प्रदेश का एक लड़का अफगानिस्तान में फंसा हुआ है। ऐसे में उन्होंने उसकी जानकारी मांगी है ताकि दूतावास को इसके बारे में सूचित कर उसेे वापिस लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि देश के कुछ लोग वहां पर फंसे हुए थे उन्हें सुरक्षित बचा कर देश लाया देश लाया गया है। वन्ही कुछ लोग और भी वहां पर अभी भी फंसे हुए है और उम्मीद करते है कि वह सुरक्षित होकर देश वापिस लौटेंगे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!