
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (12अगस्त) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम संयोजक विद्यासागर चौहान, संदीप कुमार, निर्मला ठाकुर व उषा शर्मा मौजूद रहे ।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के लगभग 50 बूथों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम संयोजक विद्यासागर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जहां पर उप चुनाव नजदीक हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश दिए गए । वहीं मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की पहल का स्वागत किया
इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन सोमा कौंडल, उपाध्यक्ष मनोहर लाल, धर्मपाल गर्ग ,अनुज गुप्ता ,भीम सिंह ठाकुर, वेद प्रकाश ठाकुर ,राकेश कुमार ,ललित मोहन, कांता देवी, दीपिका, विनोद ठाकुर, अशोक भारद्वाज ,शैलेंद्र ,गौरव ठाकुर , देवेंद्र ठाकुर तथा टेकचंद सारथी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
