गंगा और हिमाचल की सभी नदियों में प्रवाहित की गईं वीरभद्र सिंह की अस्थियां


image

बाघल टाइम्स अर्की /कुनिहार/ शिमला
(17जुलाई) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं। जंहा स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने अस्थियों का विसर्जन किया। वहीं प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली नदियों में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया गया ।

अर्की विधान सभा क्षेत्र में भी कुनिहार विकास खण्ड की बनोह खरड़हट्टी पंचायत के कुणी व गम्बर नदियों के संगम पर विधायक राजा वीरभद्र सिंह की अस्तियां पूरे विधि विधान से विसर्जित की गई।

नदी के संगम स्थल पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर व अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने राजा वीरभद्र सिंह की आस्तियों को नम आंखों से विसर्जित किया।इस दौरान अर्की विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रो से दर्जनो लोगो ने संगम स्थल पर पहुंच कर राजा वीरभद्र सिंह को तिलांजलि दी व उनके मोक्ष की ईश्वर से प्रार्थना की।

इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न जगहों के साथ-सथ रामपुर बुशहर की नोगली सतलुज नदी में अस्तियों को विसर्जित किया गया।

इसके पश्चात 19 जुलाई को वीरभद्र सिंह के निजी आवास पदम् पैलेस रामपुर मे धर्म शांति का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें राज परिवार की ओर से आम जनता को भी आमंत्रित किया गया है।

बता दें।बीती 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया था। 9 जुलाई को उनका शव गृहक्षेत्र पद्म पैलेस रामपुर लाया गया था। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी हुजूम जुटा था। 10 जुलाई को वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई दी गई थी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!