समाज के कमज़ोर वर्गों का आर्थिक उत्थान एवं प्रदेश का संतुलित विकास ही राज्य सरकार का लक्ष्य :डॉ. सैजल


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (12 जुलाई) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश का संतुलित विकास एवं समाज के कमजोर वर्गों का आर्थिक उत्थान प्रदेश सरकार का ध्येय है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग में 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. सैजल ने इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस दिशा में तीव्रता के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की आमजन के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं से लाभ उठाएं।

image

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न विकास मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा और अर्की उपमण्डल में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के खाली पड़े 02 पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि उपमण्डल में चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा।
डॉ. सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित बना रही है।
ग्राम पंचायत खनलग के उप प्रधान अनूप कुमार ने सभी का स्वागत किया तथा ग्राम पंचायत खनलग की प्रधान गीता देवी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, ग्राम पंचायत खनलग की प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत पलोग के प्रधान नरेन्द्र, ग्राम पंचायत खनलग के उप प्रधान अनूप कुमार, ग्राम पंचायत धुन्दन के उप प्रधान ओम प्रकाश चोपड़ा, ग्राम पंचायत मांगल के उप प्रधान सीता राम ठाकुर, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, सचिव धनी राम चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश्व चंद्र, बीडीसी सदस्य सुनीता, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहजा़द आलम, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेन्द्र शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता रवि कपूर, जल शक्ति विभाग की अधिशाषी अभियन्ता कंचन शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार पुष्पा, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!