जगत प्रकाश नड्डा और जय राम, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद सिंह को मिलने पंहुचे आई जी एम सी


image

बाघल टाइम्स

शिमला(05जुलाई) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह व पुत्र विक्रमादित्य सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डाॅ. रजनीश पठानिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!