परागपुर जल शक्ति मंडल में बहुद्देश्यीय कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार


बाघल टाइम्स

शिमला(03जुलाई)परागपुर जल शक्ति मंडल में बहुद्देश्यीय कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार जल शक्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि जल शक्ति मंडल, परागपुर जिला कांगड़ा के अंतर्गत बहुद्देश्यीय कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार 7 से 9 जुलाई, 2021 तक प्रातः 9ः30 से सायं 5 बजे तक आयोजित करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर जल शक्ति मंडल कार्यालय परागपुर में चयन समिति के समक्ष अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी आवेदक का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने 8वीं पास का प्रमाण-पत्र अंको सहित लाएं जिसमें ग्रेडिंग दी गई हो।

error: Content is protected !!