
बाघल टाइम्स
सोलन (03जुलाई) हिमाचल कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में शनिवार को सोलन में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडरों के बढ़ते दामों पर रोष प्रकट करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सोलन के पुराने बस अड्डा से लेकर पुराने उपायुक्त कार्यालय तक हाथों में बैनर लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आज देश में पैट्रोल डीजल से लेकर आम रोज मर्रा की वस्तुएओं के दाम आसमान छूने लगे है। रसोई गैस की कीमतें एक हजार तक पहुंच गई है। दाले 150 रुपए तक पहुंच गई है। बिजली की कीमतें व बसों के किराए में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
भाजपा सरकार की इस महगाई की मार अब किसानों पर भी पड़ रही है । सेब पैकिंग की वस्तुओं पर भी 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सरकार की इस महगाई की मार व्यापार वर्ग पर भी पड़ा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यबस्था चरमरा गई है। आज प्रदेश सरकार के अधिकारियों में लात घुसे चल रहे तो वही सरकार के कुछ विधायक घरेलू हिंसा पर उतारू है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में लगतार नशे का कारोबार बड़ रहा है हत्याएं बढ़ रही है बैंक डकेतियां बढ़ रही है उन्होंने कहा कि आने उपचुनाव कांग्रेस की जीत होगी।

इस मौके पर , सोलन के विधायक धनी राम शांडिल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर सोलन दून के पूर्व विधायक राम कुमार, प्रदेश सचिव संजय अवस्थी , जिला अध्यक्ष शिव कुमार अर्की मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, व सोलन कांग्रेस के कई पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता व पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।