
बाघल टाइम्स

कुनिहार( 1जुलाई)समाज सेवा के लिए तत्त्पर रहने वाले विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत सरयाँज के चमत्कार युवक मंडल बुईला ने गावं के पेयजल भंडारण टैंको के सफाई अभियान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर युवक मंडल अध्यक्ष कमलेश ठाकुर व हिमांशु ठाकुर ने बताया की अब बरसात का मौसम नजदीक आ रहा इस बात को मध्य नजर रखते हुए गावं के जल स्त्रोतों के सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। युवक मंडल के सदस्यों ने ग्राम पंचायत सरयाँज के वार्ड बुईला के कशमली गांव मे ग्रामीणों के साथ मिलकर जल संग्रहण टैक की सफाई की और मंडल अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने लोगो से जल का संरक्षण करने का आग्रह किया। युवक मण्डल पके जल स्त्रोतों की सफाई के पश्चात बरसात में स्थानीय जंगलो में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलायेगा,जिससे पर्यावरण शुद्ध बना रहेगा व पशुओं व जंगली जानवरों के लिए चारे की कमी नही होगी। यदि हर एक शख्स जीवन मे एक पौधा लगाकर उसका ठीक ढंग से सरंक्षण करे ,तो विश्व मे बाद रही ग्लोबल वार्मिग से भी बचा जा सकता है।
इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर और गांव के सदस्य यतीन्द्र कुमार, मस्त राम, दया राम आदि मौजूद रहे।
