सरकार ने मेलों को प्रदान किए जाने वाले अनुदान में की वृद्धि

बाघल टाइम्स

शिमला

(23जून)प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि में वृद्धि की है।

जिला स्तर के मेलों की अनुदान राशि को 30,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये, राज्य स्तर के मेलों की एक लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख, राष्ट्रीय स्तर के मेलों की दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख और अन्तरराष्ट्रीय मेलों की तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख की गई है।

प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा के नुरपुर के जन्माष्टमी मेले को राज्य स्तरीय मेला अधिसूचित किया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!