भुंतर (कुल्लू )एयरपोर्ट के बाहर एसपी व सीएम सिक्योरिटी के बीच , चले लात घूंसे

बाघल टाइम्स
कुल्लू

(23जून) भुंतर एयरपोर्ट के बाहर एसपी कुल्लू ने सीएम सिक्योरिटी के एएसपी रैंक के अधिकारी को तमाचा जड़ दिया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन के कुल्लू दौरे पर हैं। वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भुंतर एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे थे
जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच बहस इतनी बढ़ गई कि एसपी ने एएसपी को सबके सामने तमाचा ही जड़ दिया।
जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
फिलहाल मामले को लेकर किसी भी अधिकरी का कोई बयान नहीं आया है।

error: Content is protected !!