वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जानने जयराम पहुंचे आइ जी एम सी।

IMAGE

बाघल टाइम्स

शिमला

(27मई) पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हालचाल जानने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज आई जी एम सी शिमला पंहुचे। मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह से बातचीत कर उनका हालचाल जाना व काफी समय तक उनके साथ बातचीत भी की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य को लेकर गहन चर्चा की तथा वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज , प्रधानाचार्य आईजीएमसी डा. रजनीश पठानिया , वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!