कोविड स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट

image

बाघल टाइम्स

शिमला

(20मई) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी का कुशलक्षेम जाना। कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद लेडी गवर्नर को इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और अब उनकी स्थिति सामान्य है।

 

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति और राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोविड मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वह लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और जिलों में मरीजों के लिए बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!