राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती पर दी बधाई

13 May 2021

बाघल टाइम्स

शिमला

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भगवान परशुराम की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने अपने शुभकामना सन्देश में कामना की है कि भगवान परशुराम सभी को अपना आशीर्वाद दें तथा चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने भगवान परशुराम जयन्ती के पावन अवसर पर सभी के बेहतर स्वास्थ्य, जीवन में ऊर्जा तथा खुशहाली की कामना की।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!