कोरोना कफ्र्यू के आदेशों में आंशिक संशोधन

6 May 2021

बाघल टाइम्स

शिमला

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 5 मई, 2021 को राज्य में कोविड-19 के नियंत्रण से संबंधित आपदा प्रबंधन की राज्य कार्यकारी समिति द्वारा 7 मई, 2021 की सुबह 6 बजे से 17 मई, 2021 की सुबह 6 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाए जाने के संबंध में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किए गए है।

उन्होंने कहा कि जारी आदेशों के अनुसार पुलिस, गृह रक्षक, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, आपदा प्रबंधन, कारागार, नगर निगम सेवाएं के साथ आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालय बिना किसी प्रतिबंध के खुले रहेंगे। इस सूची में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को भी शामिल किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि 5 मई, 2021 को जारी आदेशों के बिन्दु संख्या 10 के भाग 4 में राज्य सरकार के आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों को लाॅकडाउन के दौरान बंद रखने का उल्लेख है। संशोधित आदेश के अनुसार, लाॅकडाउन शब्द को कफ्र्यू पढ़ा जाए। इसी तरह बिन्दु संख्या 11 में लाॅकडाउन के दौरान सामान्य परामर्श के अन्तर्गत प्रयोग किए गए लाॅकडाउन शब्द को भी कफ्र्यू पढ़ा जाए। बिन्दू संख्या 14 में दंडात्मक प्रावधान के तहत भी प्रयोग लाॅकडाउन शब्द को भी कफ्र्यू पढ़ा जाए।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!