ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने मुख्यमंत्री कोविड फंड में दिया अंशदान ।

image

30 April 2021

बाघल टाइम्स 

शिमला

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने मुख्यमंत्री कोविड फंड में अंशदान किया

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने मुख्यमंत्री कोविड फंड के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए वीरेन्द्र कंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का अंशदान समाज के समृद्ध और परोपकारियों को इस फंड में उदारतापूर्वक अंशदान के लिए प्रेरित करेगा। इस धनराशि को आवश्यकता के समय गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए उपयोग किया जाएगा।

error: Content is protected !!