1 किलो 312 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

image

19 April 2021

बाघल टाइम्स 
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पुलिस की टीम ने एक ढाबा से 1 किलो 312 ग्राम चरस बरामद की है। वही चरस रखने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुल्लू पुलिस के द्वारा महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कसोल में एक महिला अपने ढाबा में चरस बेचने का काम करती है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ढाबे में तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान महिला के द्वारा संचालित से 1 किलो 312 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी महिला को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि महिला लम्बे समय से ढाबा में चरस बेचने का कारोबार कर रही थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि उसके साथ जुड़े अन्य नशा तस्करों के बारे में पुलिस को जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!