कोटली स्कूल को मिला स्वच्छता पुरस्कार

image

15 April  2021

बाघल टाइम्स
हिमाचल दिवस के अवसर पर स्वच्छता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय कोटली को ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्वच्छता पुरस्कार मिला । जानकारी देते हुए चंद्रमणि पंवर ने बताया कि सोलन जिला के ठोडो ग्राउंड में वीरवार को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च पाठशाला कोटली को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 10 हजार की राशि व ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया । इस मौके पर स्वच्छता प्रभारी उषा देवी , गुलाब सिंह तथा अरुणा देवी सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!