हिमाचल में 10वीं-12वीं कक्षा समेत स्नातक स्तर की परीक्षाएं स्थगित

14 April 2021

बाघल टाइम्स 

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल प्रदेश में 10वीं, 12वीं कक्षा की राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की और प्रदेश विश्वविद्यालय की यूजी(स्नातक स्तर) की वार्षिक परीक्षाएं 17 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। सी बी एस ई के फैसले के बाद प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम को उच्च स्तरीय बैठक के बाद इन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है । जानकारी के अनुसार अब एक मई को कोरोना स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। सम्भावना जताई जा रही है कि यदि कोरोना संक्रमण नहीं बढ़ा तो 18 मई से दोबारा परीक्षाएं शुरू होंगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!