छिब्बर में आजीविका सहायता समूह की बैठक का आयोजन

image

9 April 2021

बाघल टाइम्स
ग्राम पंचायत घणागुघाट के गांव छिब्बर मां बणिया देवी आजीविका सहायता समूह की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता ग्रुप की प्रधान सरला देवी ने की।

बैठक में कोविड-19 के पुनः बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोविड-19 को समूल नष्ट करने हेतु अपना सहयोग देने के लिए गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
समूह की प्रधान सरला देवी ने बताया कि उनके समूह की सभी महिलाओं ने वैक्सीन का टीका लगवा लिया है लेकिन किसी भी महिला पर कोई भी विपरीत असर नहीं हुआ गांव की कुछ महिलाएं कोविड-19 वैक्सीनेशन से डर रही है,इसलिए उन्होंने निर्णय किया कि वे गांव गांव जाकर महिलाओं और पुरुषों को जागरूक करेंगी।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज उन्होंने गांव शिविर की महिलाओं और पुरुषों को जागरूक किया उन्होंने बताया कि कोविड-19 को फैलने से बचाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम वैक्सीन का टीका करण करवाएं और शीघ्र ही इस महामारी से देश और प्रदेश को निजात दिलाएं।
बैठक में प्रधान सरला देवी,सचिव प्रेमीदेवी,गीता,अनीता,उर्मिला,दयावती,कौशल्या,सत्या,लीला,मीना इत्यादि ग्रुप की कार्यकारिणी की समस्त सदस्यों ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!