युवक द्वारा लड़की को भगाने पर मामला दर्ज

9 April 2021

बाघल टाइम्स

अर्की पुलिस थाना के अंतर्गत एक लडकी को भगाने का मामला दर्ज हुआ है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लडकी की माता ने अर्की थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि इसकी दो बेटियां है। बडी बेटी जमा दत्रो में तथा छोटी वाली नौवीं कक्षा में पढ रही है। यह बच्चों को टुटु(शिमला) क्वाटर लेकर पढा रहे हैं तथा आजकल गांव में आए हुए है। महिला का कहना है इसकी बेटी घर से गायब हो गई है । पता करने पर मालूम हुआ कि इसकी लडकी को एक युवक जो कि टुटू में टैक्सी चलाता है, गाडी में भगाकर ले गया है। डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!