हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान 21अप्रैल तक रहेंगे बंद ।

9 April 2021

बाघल टाइम्स

शिमला : हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे। यह निर्णय आज जयराम कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। पूर्व में सभी शैक्षणिक संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद करने के संबंध में आदेश जारी किए गए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है। शैक्षणिक संस्थानों में स्कूल, काॅलेज सभी बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने सरकार को 30 अप्रैल तक शैक्षणिक संस्थान बंद करने का प्रस्ताव भेजा था, परंतु कैबिनेट ने 21 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!