अर्की में 10 से 12 सितंबर को सायर मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा ऑडिशन।
बाघल टाइम्स
अर्की : ( 01 सितंबर ) अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले का आयोजन इस वर्ष 17 से 19 सितंबर को चौगान मैदान में मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए मेला अधिकारी (एस डी एम अर्की) निशांत तोमर ने बताया कि मेले से पूर्व सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन हेतु उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय अर्की में 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सुबह 10:00 बजे दोपहर 02:00 बजे तक सांस्कृतिक संध्याओ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के ऑडिशन लिए जाएगें। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के उपरांत चुने हुए प्रतिभागियों को दुरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
