अर्की के धरैल (प्लानियां) की नीलम ठाकुर नें 99.64% के साथ NORCET परीक्षा की पास

अर्की के धरैल गांव की नीलम ठाकुर नें 99.64% के साथ NORCET परीक्षा की पास।

बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (16 मई) अर्की उपमंडल की प्लानियां पंचायत के धरैल गांव की नीलम ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में उच्च सफलता हासिल की है।

नीलम ठाकुर पूर्व मे प्रधान रहे यशवंत सिंह (राजू)की सुपुत्री है जबकि उनकी माता कौशल्या गृहणी हैं ! यशवंत ने बताया कि बेटी ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में 99.64% अंकों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 384वां रैंक हासिल किया।

नीलम ठाकुर ने अपनी 10वीं  कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग तथा 12वीं कक्षा की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी से उत्तीर्ण की है।

इसके बाद उसने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई सिस्टर निवेदिता राजकीय नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी शिमला से उत्तीर्ण की है।

नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न एम्स संस्थानों व केंद्रीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाती है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!