अर्की भाजपा बूथ स्तर पर केंद्र सरकार के जनहित कार्यों की करेंगे चर्चा
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 18 नवंबर ) भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा सभी मोर्चों की परिचय बैठक आयोजित की गई।
जिसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य मौजूद रहे।
इस बैठक की अध्यक्षता मंडल की अध्यक्षा रीना भारद्वाज द्वारा की गई। बैठक में विशेष रूप से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान नियुक्त सभी मोर्चों की कार्यकारिणी पदाधिकारियों का परिचय हुआ।
इस दौरान संगठन में आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। वहीं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब जन कल्याण नीतियों पर चर्चा की गई तथा प्रदेश सरकार द्वारा कूनीतियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन विरोधी नीतियों को पहुंचाने और 2027 में होने वाले चुनाव के बारे में बूथों पर चर्चा करने का कार्य सौंपा गया।
इस बैठक में मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, रूप राम शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरीश कुमार, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता रघुवंशी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष यशवंत ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्यामानंद सैंडल, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष भोपाल सिंह इसके अतिरिक्त सभी मोर्चों के मंडल के महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव व कार्यकर्ता मौजूद रहे।