14 जून को चौगांन मैदान मे होगा विशाल दंगल

14 जून को चौगांन मैदान मे होगा विशाल दंगल

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो(13 जून)अर्की उपमंडल में लगभग चौसठ वर्षो से चला आ रहा प्रसिद्ध महावीर दंगल इस वर्ष 14 जून शनिवार को आयोजित किया जा रहा है

 वर्ष 1962 से चल रहा है दंगल 14 जून को 63 वर्ष पूरे कर लेगा। इंजीनियर एसोसिएशन हिमाचल के संयोजक व संस्थापक इंजीनियर एल आर कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सर्वप्रथम हनुमान जी के ध्वज का पूजन करने के पश्चात लोकनिर्माण विभाग कार्यालय से नए बस स्टैंड , हनुमान मंदिर होते हुए चौगान मैदान तक शोभा यात्रा निकाली गई।

उन्होंने बताया कि 14 जून को चौगान मैदान में दंगल 3 बजे दंगल आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब हरियाणा दिल्ली चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश के नामी पहलवान भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि माली के विजेता तथा उपविजेता पहलवानों को उचित ईनाम राशि के साथ गुर्ज दी जाएगी!

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!