धुंदन स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

धुंदन स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 28 मई ) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में हिमकोष्ठ के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में रुचि गुप्ता स्नातक विज्ञान ने बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में मनाया गया था। जिसकी थीम थी केवल एक पृथ्वी।

 

विश्व पर्यावरण दिवस का विचार 1972 में स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान आया था। इस सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वैश्विक पर्यावरण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। इसके बाद प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को पर्यावरण दिवस और ईको दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

 

यह दिवस जीवन का पालन पोषण करने वाली प्रकृति को सुरक्षित रखने के लक्ष्य के लिए लोगों द्वारा पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। यह विषय हरित जीवन शैली और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की आवश्यकता को बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!